माधोपुर पंचायत में बीडीओ ने लगाया चौपाल, शौचायल निर्माण के लिये लोगो को किया जागरूक
तरैया(सारण):12.09.2018।
प्रखंड के माधोपुर पंचायत के वार्ड नं सात महादलित बस्ती में बीडीओ राकेश कुमार व स्थानीय मुखिया सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चौपाल लगाया गया।जिसमें बीडीओ ने रोटा वायरस से बचाव व संक्रामक बीमारी से बचाव के लिये अपने अपने घर मे शौचायल निर्माण कर शौचालय के उपयोग करने के लिये ग्रामीणों से अपील किया। स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने उक्त बस्ती के सभी घरों में हर हाल में शौचालय बनाने के लिये जागरूक किया।
बीडीओ व मुखिया ने अपने से स्वयं गढ़ा खोदकर शौचालय निर्माण कार्य का शुभरम्भ किया।उक्त मौके पर वार्ड सदस्य योगेंद्र साह, मनीष सिंह, पासपत मांझी, राजकुमार मांझी ,विकाश मित्र घनश्याम कुमार, आवास सहायक संजय कुमार व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments