नालन्दा :दो घण्टे रोड़ अवरुद्ध कर रविदास महासभा ने रहुई में दिया धरना
#कुमुद रंजन सिंह
#भारत बंद के सफलता के लिये सोमवार को रहुई में भी बंद के दौरान रोड जाम किया गया।

विहार प्रांतीय रविदास महासभा प्रखंड इकाई रहुई के तत्वाधान में भारत बंद का समर्थन किया गया । प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांव के लोगो भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया रहुई बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक पोस्टर बैनर लेकर पैदल मार्च किया गया प्रखंड मुख्यालय के समीप रहुई बिहारशरीफ सडक़ मार्ग को जाम कर अबरुद्ध कर दिया मरीजों की गाड़ी को नही रोका गया रविदास महासभा नालंदा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने धरना को संबोधित करते हुये कहा कि आज बिहार प्रदेश के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की स्तिथि ठीक नही है आज अनुसूचित जाति/जन जाति एक्ट में जो बदलाव किया गया है किसी भी स्तर से सही नही है अब हमलोगो को मजबूत रूप से संगठित होकर यदि एक्ट को पूर्ब की तरह नही रहने दिया गया आंदोलन को तेज करना होगा जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सह सरपंच मई फरीदा ने कहा कि आज हमारे लोग आरक्षण को नही समझ रहे है हमलोग को अपना अपना बाल बच्चा को शिक्षित करे चाहे परिस्थिति जो भी हो बच्चा को जरुर पढ़ाये इस भारत बन्द अभियान में जितेंद्र कुमार उर्फ शिशु ,जीतू रविदास,सतेंद्र रविदास ,गुड्डु रविदास,दिनेश पासवान,गनौरी रविदास,मंगल दास,जयराम रविदास,पिंकु रविदास,गरीबन पासवान, रामलखन रविदास,जंगली दास ,मसुदन दास ,भोनू रविदास,कौशल कुमार,सूदन दास,शिवलाल रविदास,अजय कुमार, भूषण कुमार, चंदन कुमार, सुरेंद्र पासवान, मल्लू दास,धनंजय रविदास,उमेश रविदास, शरण दास, राजेन्द्र दास, विवेक कुमार ,विनोद कुमार अबधेश दास, महेंद्र रविदास,संजीत कुमार, अरुण पासवान,बिंदु कुमार,सन्नी कुमार,सप्पा पासवान,साजन पासवान,सुभाष पासवान, एवम सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
इसी तरह भागन बिगहा थानाक्षेत्र के पचासा एन एच 31 के पास विजली के पोल गिराकर रोड को जाम किया गया। जबकि मोरा तालाब भागन बिगहा , रहुई समेत अन्य बाज़ार खुले दिखे।
भागन बिगहा में भीम पार्टी के राजकुमार पासवान, विकास पासवान, नन्द लाल रविदास, सर्वीला देवी, श्री देवी ,जमीला देवी समेत अन्य मौजूद थे।




Recent Comments