बेतिया – गौनाहा:– *सीआरसीसी के जांच मे बंद मिला नवसृजित विद्यालय रमपुरवा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ बीईओ के आदेश के बाद मौके पर पहुंचे सीआरसीसी।
✍ डीपीओ ने बताया कि रिपोर्ट मांगी गई है कारवाई सुनिश्चित है।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत नवसृजित विद्यालय रमपुरवा जो हरपुर फार्म के समीप स्थित है वह शनिवार को सीआरसीसी के जांच मे बंद पाया गया । जिसकी मौखिक सूचना ग्रामीण द्वारा दी गई थी। 10:30 बजे विद्यालय पहुंचने पर न शिक्षक न छात्र न छात्राऐ पाया गया। विद्यालय बिल्कुल बंद मिला । इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ग्रामीणो के द्वारा दी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआरसीसी बृजेश यादव को विद्यालय पहुंचने का आदेश दिया। 11:50 बजे जब सीआरसीसी विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय बंद पाये । विद्यालय बंद होने की सूचना सीआरसीसी ने बीईओ को दिया है ।
जांच के क्रम मे विद्यालय में प्रधान शिक्षक अमन कुमार सहित सहायक शिक्षक व छात्र छत्राऐ विद्यालय से अनुपस्थित पाए गये । वही विद्यालय में मध्यान भोजन बनाने के लिए कहीं चुल्हा उपलब्ध नही पाया गया । ग्रामीणो का कहना है की विद्यालय मे मध्याह्न भोजन बहुत कम ही बनता है। जांचो उपरांत सीआरसीसी बृजेश यादव ने बताया की सूचना पर जब वह विद्यालय पहुचे तो विद्यालय बंद पाया गया । जिसकी सूचना जीआरसीसी बीईओ को दिया गया है।
बीईओ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि लपारवाह शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
वही डीपीओ बृजनंदन सिंह ने बताया कि इसका रिपोर्ट बीईओ से मांग रहे है। विद्यालय बंद कर बच्चे के भविष्य से खेल रहे लपारवाह शिक्षक को बख्सा नहीं जाएगा। बच्चो के भविष्य से खेलने वाले शिक्षक के उपर कारवाई सुनिश्चित है ।
जबकि प्रधान शिक्षक अमन कुमार का कथन है कि विद्यालय खुला तो था लेकिन 12:00 बजे से पहले बंद कर दिया गया है।




Recent Comments