परसा-.नोवेल कोरोना वायरस से देश प्राकृतिक आपदा की चपेट में है।इस घड़ी में सभी लोगो को एक जुट होकर कोरोना से युद्ध जितने की जरुरत है।उक्त बातें पुर्व मंत्री सह परसा विधायक चन्द्रिका राय ने दूरभाष पर पत्रकार से बात चित के दौरान कही।पूर्व मंत्री ने देश और राज्य की इस विकट महामारी के समय में जनता की सह्ययोग के लिए निजी कोष से 1लाख रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की बातें कही।उन्होंने कहा कि 50 लाख रूपये अपने परसा विधानसभा के जनता के सह्ययोग में दिए जाने की घोषणा किया।जो राशि का उपयोग डीएम के द्वारा आवश्यक्ता अनुसार सामान की खरीदारी कर जनता के विच बितरण किया जायेगा।पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को नोबल कोरोना महामारी से लड़ने की प्रशंसा की और कहा की नीतीश कुमार एक सशक्त सीएम है।