
नारायणपुर पीएनबी बैंक से ऋण लिया ही नहीं और खाते से कट गया रुपया,ग्राहक परेशान
त ✍️धर्मेन्द्र कुमार /तरैया(सारण) पंजाब नेशनल बैंक नारायणपुर शाखा से बिना ऋण लिए ही ग्राहक के खाते से रुपये बैंक ने डेबिट कर लिया है।जिससे ग्राहक परेशान है।तो ईधर पीएनबी मुरलीपुर शाखा में शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका नहीं है।तथा बैंक का प्रिंटर कई दिनों से खराब है।जिससे ग्राहक अपना पासबुक नहीं छपवा पा रहे है।जिससे ग्राहक परेशान है।पीएनबी के इन दोनों शाखाओं में ग्राहकों का ख्याल नहीं रखा जाता है।इन बैंकों में शाखा प्रबंधकों की मनमानी है।जब मुरलीपुर शाखा में एक ग्राहक अपना पासबुक छपवाने गया तो उप शाखा प्रबंधक ने कहा कि प्रिंटर खराब है।जिस पर ग्राहक ने कहा कि तो दीजिए शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका उसमें लिखते है।तो उप शाखा प्रबंधक अनाप शनाप बोलते हुए दुर्व्यवहार किया।जिसको लेकर ग्राहक ने थाना में शिकायत प्रतिवेदन दिया है।वही पीएनबी नारायणपुर शाखा के ग्राहक रामपुर महेश निवासी रविरंजन कुमार सिंह व मुकेश कुमार ने बताया कि उसने कभी बैंक से लोन लिया ही नहीं और खाते से लोन लेने के नाम पर बैंक द्वारा 16 हजार रुपये डेबिट कर लिया गया है।ग्राहक ने इस संबंध में पीएनबी सर्किल ऑफिस मुजफ्फरपुर, जोनल मैनेजर बिहार एवं झारखंड,कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली,थानाध्यक्ष तरैया, पुलिस अधीक्षक छपरा,डीएम छपरा,चीफ विजेलेंस ऑफिसर पीएनबी हेड ऑफिस नई दिल्ली,मुख्यमंत्री सचिवालय पटना तथा प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली को एक शिकायत प्रतिवेदन भेजा है।जिसमें ग्राहक का कहना है कि वह दो वर्ष पूर्व बैंक मैनेजर की करीबी रहे विकाश कुमार के माध्यम से पीएनबी नारायणपुर शाखा में लोन के लिये अर्जी दिया गया था।लेकिन शाखा प्रबंधक मुनिन्दर कुमार श्रीवास्तव द्वारा कहा गया था कि अभी लोन नही हो रहा है आवेदन एवं अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके आवेदन बैंक में जमा कर दीजिए जब ऋण होने लगेगा तो आपका भी हो जायेगा।मैनेजर के आश्वाशन पर अवेदक ने अपना आवेदन बैंक को दे दिया।फिर दो वर्ष बीत जाने के बाद बैंक ग्राहक को ऋण देने सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दिया।अचानक उसके खाते से जब रुपया कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो पता चला फिर जब ग्राहक बैंक गया तो पता चला कि ऋण हुआ है।जबकि ग्राहक ने ऋण का पैसा लिया ही नहीं तो फिर रुपया कहा गया,यह जाँच का विषय है।दोनों ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक मुनिन्दर कुमार श्रीवास्तव और उनके करीबी रहे विकाश कुमार की मिली भगत से ऋण का रुपया निकाल लेने का आरोप लगाया है।जब आरोप के बारे में पीएनबी मुरलीपुर शाखा के सरकारी नंबर 📞9771465410 पर शाखा प्रबंधक से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी तो मोबाइल स्विच ऑफ था।




Recent Comments