
नगर के वार्ड आठ और पांच में पार्षदों ने बांटा आवास निर्माण का कार्यादेश
✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा(सारण):नगर क्षेत्र के गरीब लोग को सरकारी राशि से घर बनाने की दिशा में नपं के सभी वार्ड में कार्य में तेजी आणि शुरू हुई है I गुरुवार को एक शिविर का आयोजन कर वार्ड आठ की पार्षद सालू सिंह और वार्ड पांच की पार्षद गीता देवी ने दो दर्जन लाभुकों को प्रधानमंत्री सबके लिये आवास योजना का कार्यादेश दिया I

अन्य वार्ड के लाभुकों को भी अगले कुछ दिनों में आवास निर्माण का कार्यादेश देने की बात कही गई है। बता दे कि दुसरे चरण में कुल 17 सौ आवेदन प्राप्त हुआ था, सर्वे में विभाग के द्वारा 379 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये स्वीकृत किया गया है । इस दौरान उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करते ही लाभुक के खाता में प्रथम किस्त की राशि 50 हजार रूपया दे दिया जायेगाI ईओ ने सभी लाभुक से आवास का राशि का सदुपयोग करने आवास निर्माण में ही खर्च करने की हिदायद भी दी I नगर में इस वितीय वर्ष करीब 700 से अधिक लोगो का आवास बनना है, दुसरे चरण में 379 लोगों का आवेदन ही स्वीकृत हुआ है I नप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 379 लाभुकों को वर्क आर्डर देने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद तीसरे चरण के लिये काम शुरू कर दिया जायेगा I इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ,राजू साह, युवराज भास्कर, अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे I




Recent Comments