मांझा थाना क्षेत्र के सरेयां गांव की एक नाबालिग लड़की को बेचने की अफवाह पर पूरे गांव में चर्चा का माहौल रहा । गुरुवार को राजस्थान के एक अमीर व्यक्ति व एक महिला द्वारा सरैयां गांव की एक किशोरी को तीन लाख में खरीदने की बात सामने आई । जब अमीर व्यक्ति किशोरी को लेने उसके घर आये तो ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया । हालांकि परिवार वालों का कहना था कि बाहर के व्यक्ति से किशोरी की शादी की जा रही थी जिसका गांव वाले विरोध कर रहे हैं । जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है । थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है राजस्थान के किसी अमीर व्यक्ति के आने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस के जाने से पहले ही गांववालों ने उसे भगा दिया था ।