*सीवान के अरण्डा में 240 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए ए. शंकर की रिपोर्ट*
🔴सीवान के एमएचनगर थानाक्षेत्र के अरण्डा गुमटी के पास गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह  थानाप्रभारी अरुण कुमार सिंह, गस्ती पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद उराँव ने  पुलिस बल के साथ   छापेमारी कर के अरण्डा निवासी सरयू चौधरी के पुत्र मदन चौधरी को 5 कार्टून में रखे 180 एमएल की 240 बोतल रॉयल जेनरल ब्रांड की 43 लीटर रिज़र्व विस्की के साथ गिरफ्तार कर लिया . छापेमारी के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सुचना मिली थी की 5 कार्टून विदेशी शराब का खेप अरण्डा गुमटी के पास पहुचा है.
सुचना मिलते ही की गई छापेमारी में पुलिस को ये सफलता हाथ लगी.