 कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुविधा की लेते है रिपोर्ट

छपरा(सारण) 01 अप्रैल 2020 । कोविड-19 की त्रासदी के कारण जारी लॉक डाउन के दौरान मा॰ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेशो व सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन देश की जनता कर रही है। निरंतर अपने क्षेत्र सारण से जुड़े रहने वाले सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी भी इस दौरान दिल्ली के अपने आवास में लॉक डाउन के नियमों का पालन करते रहने के बाद भी विभिन्न डीजिटल और तकनीकी माध्यमों से लगातार सारण का हाल-चाल ले रहे है और जहां आवश्यकता पड़ रही है वहां जिले के अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे है। सोशल डिस्टेंशिंग नियमों का पालन करते हुए सांसद श्री रुडी अपने दैनिक कार्यकलापों में हर दिन सारण लोकसभा क्षेत्र के 40 अलग-अलग कार्यकर्ताओं का ग्रुप बनाकर उनके साथ लॉक डाउन के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो, इस ख्याल से जुड़े रहते है। इसके लिए सांसद हर दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हर दिन अलग-अलग ग्रुप में जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ 3 से 4 घंटे की बैठक करते है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रुडी ने आज की बैठक के दौरा सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के हर गाँव, हर पंचायत की रिपोर्ट लेने के साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए संचालित अन्य कार्यों पर भी विमर्श हुआ। प्रतिदिन होने वाली बैठक के दौरान सांसद जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेते है। आज की बैठक में नागरिकों की सुविधा का ख्याल रखने व कोविड – 19 के दौरान लॉक डाउन से प्रभावित विकास कार्यों को गति देने से संबंधित कार्यनीति पर भी चर्चा हुई। जिले के सभी पंचायतों में नागरिकों के स्वास्थ्य और भोजन की व्यवस्था की जानकारी सांसद ने कार्यकर्ताओं से ली। सांसद द्वारा स्थापित सांसद नियंत्रण कक्ष के आठ लाइनों वाले टोल फ्री नं॰ 18003456222 को भी फिलहाल कोरोना राहत से जोड़ दिया गया है।
सांसद नियंत्रण कक्ष के नंबर की सभी लाइनों पर भी सारण के लोग, श्रमिक और अन्य दैनिक कामगार जिस राज्य में रूके हुए है वहां से सहायतार्थ लगातार फोन कर रहे है। उन सभी को सांसद कंट्रोल रूम द्वारा उचित सहायता प्रदान की जा रही है। कंट्रोल रूम में किसी राज्य में रुके नागरिक के फोन करने पर जब भी आवश्यकता पड़ती है सांसद स्वयं वहां के अधिकारियों से बात करते है और उन्हें उचित सहायता प्रदान करवाते है। सांसद के इस कार्य में पार्टी के कार्यकर्ता और जिले के पार्टी पदाधिकारी भी सहयोग कर रहे है।