सरकार अध्यादेश लाकर फ़िल्म पद्मावत को बैन करे
संवाददाता छपरा
क्षत्रीय समाज समेत हिंदूवादी संगठनों के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर आहूत जनता कर्फ्यू सारण जिले के सभी प्रमुख बाज़ार, चौक चौराहों, प्रखण्ड मुख्यालयों, अनुमण्डल मुख्यालयों समेत जिला मुख्यालय में भी देखने को मिला।

     वीरता व स्वाभिमान की अमर ज्योति भारतीय वीरांगना महारानी पद्मावती के सम्मान में जनता कर्फ्यू का आयोजन किया गया था। जनता कर्फ्यू में शामिल विभिन्न हिंदूवादी संगठनो ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फ़िल्म पद्मावत को अविलंब बैन करने की मांग की। 

जनता कर्फ्यू में शामिल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भंसाली ने इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ किया है। 

फ़िल्म की विषय वस्तु व फिल्माए गए तथ्य क्षत्रिय समाज समेत इस देश के हिन्दुओ के साथ साथ उनके मान सम्मान पर हमला है। वक्ताओं ने सरकार से अविलंब अध्यादेश लाकर फ़िल्म पद्मावत को बैन करने की मांग की।

वही इस संवैधानिक एवम विचारों की अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता के तहत आहूत जनता कर्फ्यू के सफल आयोजन पर सभी जिलावासियों को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह, नमामि गंगे प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ धीरज सिंह वीरू, अखिल भारतीय क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश महामंत्री ई हरेन्द्र सिंह, सवर्ण मोर्चा के प्रदेश सचिव सह मुखिया अजय सिंह, जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर बबलू, डॉ विजया रानी सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह, पूर्णेन्दु सिंह, आदि ने बधाई दिया।