सरसंघचालक डाक्टर मोहन भागवत के वक्तव्य को कुछ लोग गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे है : RSS

दैनिक खोज खबर के लिये ✍परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट

🌐संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डाक्टर मोहन भागवत जी के मुजफ्फपुर (बिहार) में दिए वक्तव्य को कुछ लोग सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे है । ये बाते संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कही । उन्होंने कहा कि सरसंघचालक डाक्टर भागवत जी ने कहा था कि परिस्थिति आने पर तथा संविधान द्वारा मान्य होने पर
“भारतीय सेना द्वारा सामान्य समाज को तैयार करने के लिए 6 महीना का समय लगेगा”
“तो संघ स्वयंसेवकों को भारतीय सेना 3 दिन में तैयार कर सकेगी, कारण स्वयंसेवकों को अनुशासन का अभ्यास रहता है।”
यह सेना के साथ तुलना नहीं थी पर सामान्य समाज और स्वयंसेवकों के बीच में थी। दोनो को भारतीय सेना को ही तैयार करना होगा।