आंगनबाड़ी के सैकड़ों सेविका सहायिका ने अपनी मांगो के समर्थन में धारणा प्रदर्शन किया, 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर प्रखंड के सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में धारणा प्रदर्शन किया . वहीं 16 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सीडीपीओ कार्यालय में प्रवेक्षिका सरिता कुमारी को सौंपा. आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका प्रखंड संघ के अध्यक्ष शोभा कुमारी ने बताया कि सेविका सहायिका को अतिरिक्त प्रोत्साहन मानदेय राशि गोवा, तेलंगाना राज्य की तरह यहां भी मिलनी चाहिए. संघ के सचिव लक्ष्मीना कुअंर, बिनीता देवी, अंशु देवी, आशा देवी, अनामिका कुमारी,अनिता देवी, गुडिया देवी, किरण देवी अहिल्या देवी, कुसुम देवी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सेविका को 18 हजार तथा सहायिका को 10 हजार रुपये मानदेय, पेंशन सहित 16 मांगो का ज्ञापन बालविकास परियोजना कार्यालय को सौंपा गया है. मालूम हो कि 24 मार्च से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है.




Recent Comments