दो बाइक के बीच के टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मढ़ौरा : मंगलवार को थाना क्षेत्र के खरौनी के करीब दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई I मृतक तरैया नेवारी निवासी 25 वर्षीय तारकेश्वर महतों बताया गया है I मिली जानकारी के अनुसार तारकेश्वर अपनी मौसी से मिलने बाइक से खरौनी होकर जा रहा था I इसी दौरान खरौनी के करीब सामने से आ रही एक दुसरे बाइक ने टक्कर मार दी I ठोकर लगने से तारकेश्वर बाइक से गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गया I आसपास के लोगों ने जख्मी को मढ़ौरा अस्पताल पहुंचाया I जहा चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देख प्राथमिक उपचार कर छपरा रेफर कर दिया I मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक की छपरा पहुंचने के पहले ही मौत हो गई I तारकेश्वर महतों की मौत से नेवारी उसके परिजनों में कोहराम मच गया I तारकेश्वर की मां और अन्य का रो रो कर बुर हाल था I