रेस्क्यू टीम ने आंतकियों के कब्जे से तेल व्यापारी को मुक्त कराया
राकेश फौजदार 
भरतपुर 20 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में बुधबार को एक तेल व्यापारी का अपहरण कर इमारत में छिपाने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने इमारत के बगल की पेयजल टंकी से चार मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से पर रस्सी बांधी और उससे होकर टीम के सदस्य  इमारत पर पहुंचे। यहां से वह रस्सी के रास्ते नीचे कूदे और दरवाजे पर ब्लास्ट कर उसे खुलवाया और व्यापारी को मुक्त कराया। यह दृश्य भरतपुर की पुलिस लाइन मैदान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आपदा प्रबंधन) बी.एल.सोनी के जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण के दौरान डेमो के रूप में पेश किया गया। मैदान पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे वाहन सवारों को पकडऩा और गोली काण्ड की गनहता से जांच करने का भी डेमो दिया गया। परेड का नेतृत्व जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र विश्नोई ने किया।सीआई नैमीचंद के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य का भी प्रदर्शन किया।