छपरा विधायक ने लगाया जनता दरबार,लोगों ने रखा अपनी समस्यायें

छपरा: विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत साढ़ा नेवाजी टोला में महारानी स्थान के पास लोगों की जनसमस्याओं को सुना। वहाँ की मुख्य समस्या सड़क का नहीं होना स्थानीय ग्रामीणों ने बताया। ग्रामीणों का कहना हैं कि स्थानीय मुखिया हमें सहयोग नहीं करते है, फलस्वरूप हमलोग स्वंय से श्रमदान करके मेहनत कर रहे है। इसपर तत्काल वहीं से स्थानीय मुखिया को विधायक ने फोन करके अविलंब ग्रामीणों को मदद करने का निर्देश दिया। इसके बाद सदर बीडीओ को फोन करके मनरेगा से हर संभव मदद करने का निर्देश विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने दिया। इस दौरान भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष कुमार भार्गव, आईटी सेल के नगर अध्यक्ष सन्नी सिंह, तेजा सिंह,जयचंद प्रसाद, योगेन्द्र सिंह,लक्ष्मण सिंह,अमरनाथ सिंह,प्रभु नाथ सिंह,मो.आमिल समेत स्थानीय लोंग काफी संख्या में उपस्थित थें।