नल-जल योजना मे धांधली को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

डोरीगंज (सारण)
“”””””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के निवासियों ने नल जल योजना मे धांधली को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है ।

इस संबंध मे मीरपुर जुअरा पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के निवासी कुश कुमार सिंह , वृजकिशोर सिंह , अभिजीत कुमार , दिनेश कुमार दास , इद्रीस अली , लालविहारी दास, निगम कुमार , अभय कुमार सिंह , सुनिता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण के हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौपा है जिसमे कहा गया है कि एक वर्ष पुर्व ही वार्ड नम्बर 11 का चयन नल जल योजना के लिए किया गया था लेकिन आज एक वर्ष बाद भी यह योजना अधुरी पड़ी हुई है दर्जनों लोगों के घर मे अबतक कनेक्शन नही दिया गया है ।
वार्ड समिति के सचिव एवं ठेकेदार मिलकर पैसे का बंदरबाट कर रहे है । वार्ड सचिव द्वारा योजना मे मनमानी की जा रही है ।
आवेदन मे जिलाधिकारी से मांग की गयी है कि स्थल का निरीक्षण कर दोषियों पर कार्यवाई की जाए एवं सरकार कि इस महात्वकांक्षी योजना का लाभ लोगों तक पहुँचवाने मे अपने स्तर से पहल किया जाए।