मेडिकल प्रवेश परीक्षा में मढ़ौरा की छात्रा विजया ने की क्वालीफाई

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय शहर की छात्रा विजया भारद्वाज ने देश के प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स के प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई कर परिवार सहित जिले का नाम रौशन की है.विजया को ओवरऑल पर्सेंटाइल स्कोर 99.0102612 आया है.जिससे उसकी रैंकिग जेनरल कॉटेगरी में 3781 वां है. विजया भारद्वाज शहर के पकहां निवासी रवि प्रताप सिंह की पुत्री है.जिसकी प्रारम्भिक पढ़ाई मढ़ौरा में हुई है.विजया भारद्वाज बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है. परिवार को उससे काफी उम्मीदें भी है ।सफलता की ख़बर पाकर परिजनों में हर्ष है.