हाजीपुर के गांधी आश्रम के परिसर में योगाभ्यास के दो कार्यक्रम आयोजित

संजय ‘विजित्वर'(हाजीपुर) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक स्थल गांधी आश्रम के परिसर में योगाभ्यास के दो कार्यक्रम आयोजित किए गए ।पहला कार्यक्रम गांधी आश्रम स्थित पार्क में पतंजलि योग समिति एवं न्यू ग्रामीण एवं म०क०समिति के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महिला, पुरुष, बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया ।

इस योगाभ्यास में अनुलोम,विलोम, कपालभाति तथा अन्य मुख्य आसनों का अभ्यास करवाया गया । वहीं दूसरा कार्यक्रम गांधी स्मारक पुस्तकालय के सभागार के छत पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र, हाजीपुर, वैशाली के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें योग के आवश्यक एवं विभिन्न आयामों का अभ्यास करवाया गया । इसमें नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवा एवं युवतियों ने काफी संख्या में भाग लिया ।