
ब्लाइंड मर्डर केस का अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में गंभीर रूप से जली हुई हालत में एक अज्ञात महिला व बच्ची का शव बरामद हुआ था। जिस सम्बन्ध में थाना मैलानी पर अभियोग पंजीकृत कर हत्याकांड के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में थाना स्थानीय व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा व्यापक छानबीन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जुटाए साक्ष्य के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड के अभियुक्त विमलेश यादव पुत्र स्व० लालता प्रसाद को आज दिनांक 07-01-19 को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। उक्त घटना के अनावरण में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा 5,000 रु० का पुरस्कार दिया गया है।




Recent Comments