नल जल योजना में धांधली

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के शिवदह पंचायत में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने नल जल योजना में धांधली को ले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में नल जल योजना में भारी अनियमितता बरती जा रही है। वार्ड 11 के पार्षद गौंदा देवी के निधन के बाद
इस वार्ड में काम चल रहा था, जो गलत है। जबकि वार्ड सदस्य का निधन तीन माह पूर्व हो चुका है।
ग्रामीणों का आरोप था कि वरीय पदाधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वे अपने कनीय पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दे देते हैं, जिसके बाद लीपापोती कर दी जाती है। सड़क जाम की खबर मिलते ही जिला पार्षद चंद्रिका राम, डॉ. पारसनाथ ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
जिला पार्षद ने कहा कि वे इस मामले को वरीय पदाधिकारीयों से मिलकर जांच की मांग करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजाधन साह, बालदेव सिंह, सुनील साह, नरेश मिश्रा, नागेश्वर राम, जयप्रकाश शर्मा, परमा यादव, मुखलाल राम, भरत मिश्रा, क्यूममियां, संतोष राम, वीरेंद्र शर्मा, शिवधारी साह, जलेश्वर पंडित, भरत मिश्रा, शमसुद्दीन, अनूप मिश्रा, टुनटुन चौरसिया, भीम मिश्रा, गोरख शर्मा, मनोज साह, आनंद वर्णवाल, हीरालाल साह आदि शामिल थे।