अधजला शव मिलने से सनसनी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के मैरवा-तियांय मुख्य नहर से तियांय एवं खेढ़ांय गांव के बीच शुक्रवार को एक युवती का अधजलाशव मिलने सेक्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए काफी संख्या मेंग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़की के साथ पहले
दुष्कर्म किया गया है। उसके बाद जलाकर पानी में फेंक दिया गया है। उसका शरीर आधा जल चुका है और शव ज्यादा दिन पानी में रहने के कारण बदबू दे रहा है।




Recent Comments