समस्या से राष्ट्रीय अध्यक्ष को कराया अवगत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) :  बिहार में आई भयानक बाढ़ से परेशान लोगों की समस्या को लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी टिंकू ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पद्माकर कुमार द्विवेदी के कार्यालय बनारस पहुंचकर उनसे मुलाकात कर अवगत कराया। समस्या को सुनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। बरसात रुकने के बाद जलजमाव की स्थिति से उत्पन्न होने वाली संक्रमक बीमारियों से बचने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।