नलांदा :फीस बकाया पर निजी विद्यालय के प्राचार्य ने यूकेजी के छात्र व छात्र के पिता के साथ किया दुर्व्यवहार
#रिपोर्ट -अमन/कुमुद रंजन सिंह

नालंदा:
जिले में निजी व नियमो को ताक पर चलने वाले विधालयो की बाढ़ आम लोगो की गाढ़ी कमाई तो लूट ही रही हैं अब मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं में भी तेजी आई हैं शुक्रवार को
रहुई थाना क्षेत्र के निजी विद्यालय द्वारा 5 मार्च माह के अग्रिम राशि जमाना करने के लेकर अभद्र व्यवहार किया वही छात्र के पिता के साथ भी दुर्भाव दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई पर उतर आए बताते चलें कि यूकेजी का छात्र सत्यम कुमार बाजार में स्थित पेनिस विद्यापीठ के यूकेजी का छात्र है जिसे शुक्रवार की सवेरे इसलिए भगा दिया गया की ,उसने अपने विद्यालय का मार्च माह का अग्रिम पैसा स्कूल में जमा नहीं कराया था सूचना पाकर पहुंचे छात्र के पिता शंभू कुमार ने जब विद्यालय प्राचार्य सतीश कुमार सिन्हा से बात करने गए तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते के साथ ही हाथापाई पर उतर आए इसकी शिकायत पीड़ित ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रहुई को लिखित रूप से दी है साथ हैं स्थानीय वीडियो को भी एक प्रति उपलब्ध कराई है पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।