सिवान :25 बोतल शराब बरामद, आरोपी फरार
#परवेज अख्तर
सीवान
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने 25 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया,लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात मुफ्फसिल थाना के गश्ती दल ने महुआरी गावँ एक वयक्ति को हाथ में बैग लेकर जाते देखा।पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा किया और रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा।जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया तो वह बैग फेंक कर भागने लगा।पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह अंधेरे का उठाकर भागने में सफल रहा।इस मामले में महुआरी गांव के रंजन साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।