​*मधेपुरा :-मुरलीगंज में नकली कपडे व्यापर का हुआ खुलासा*
👈


रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर”मुरलीगंज,मधेपुरा👉


छोटी कलकत्ता कही जानेवाली जिले के बहुचर्चित बाजार मुरलीगंज में नकली कपडे के व्यपार का हुआ खुलासा। ऑलवेज डिटेक्टिव इंवेस्टिवगशन टीम ने किया मामले को उजागर । मुरलीगंज पुलिस के सहयोग से की छापेमारी । मुरलीगंज में ऑलवेज डिटेक्टिव इंवेस्टिवगशन एन्ड रेड टीम के द्वारा कपडा व्यवसाय में हो रहे बड़े पैमाने पर  धांधली का खुलासा। मिली जानकारी अनुसार 
मुरलीगंज बाजार में धरल्ले से ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कपडे बेचे जाने का गोरखधंधा का मामला प्रकाश में आया है।

*क्या है पूरा मामला* 
बताया जाता है कि कपड़ो के विभिन्न ब्रांडो के स्टिकर बना कर नकली कपड़ो पर चिपका कर ग्राहकों को बेचा जाता है। और राज्य सरकार को कडोडो रुपये के राजश्व का क्षति पहुँचाते है। एक ही कम्पनी के एक ही कपड़ो के भिन्न भिन्न मूल्यों पर बाजार में बिकते हुवे आप आसानी से देख सकते है। के एस जनलुलुद्दीन एन्ड कंपनी के होजियरी लुंगी 999 ब्रांड की स्टिकर लगा कर नकली लुंगी बाजार में खुलेआम बिक रही थी। लेकिन आम आदमी को इस बात की भनक तक नही होती थी। क्योकि आम आदमी को असली और नकली का अंतर नही मालूम होता है। जब कंपनी को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने अपने कम्पनी के स्टिकर लगाकर नकली लुंगी बेचने के गौरखधंधे की जाँच कलकत्ता के ऑलवेज डिडेक्टिव एजेंसी को सोपी गयी । डिडेक्टिव एजेंसी की जाँच टीम ने अपनी जाँच में खुलासा किया कि मुरलीगंज हाटबाज़र स्थित बालाजी हैंडलूम  के थोक व्यापारी संजय अग्रवाल के यंहा नकली लुंगी को असली कहकर वर्षो से बेच रहा था। जिसे शनिवार 22 अप्रैल को कलकत्ता से आयी जाँच टीम के द्वारा खुलासा किया गया।
*मुरलीगंज पुलिस के साथ संजय अग्रवाल के दुकान में  की गयी छापेमारी*
इस मामले में शनिवार को डिडेक्टिव एजेंसी के अधिकारी ने मुरलीगंज पुलिस बल के सहयोग से मुरलीगंज हाटबाजार मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में स्थित संजय अग्रवाल की थोक दुकान बालाजी हैंडलूम में छापेमारी की ।
*कहते है जाँच कमिटी के अधिकारी*
डिडेक्टिव एजेंसी के अधिकारी राजेश भारती ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि मुरलीगंज में नकली कपड़ो को असली कहकर बहुत दिनों से बेचीं जा रही थी। जब हमारी जाँच टीम मुरलीगंज के विभिन्न दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची तो पता चला की यहा भारी मात्रा में 999 ब्रांड की लुंगी का स्टिकर लगा कर नकली लुंगी को असली कह कर बेच रहे है । हमारे अनुसन्धान से पता चला की संजय अग्रवाल की बालाजी हैंडलूम दुकान से नकली 999 लुंगी को थोक में बेचीं जाती है। जब हमारी टीम ग्राहक बनकर संजय अग्रवाल की दुकान पर गए तो देखकर भोच्चके रह गए काफी भारी मात्रा में नकली लुंगियो पर असली ब्रांड 999 के स्टिकर लगे हुवे पाया । फिर हमलोगो ने वहाँ लुंगी , साडी और गमछी ख़रीदा और भुगतान के बाद बिल की मांग की तो उन्होंने बिल देने से इंकार कर दिए। बिल के लिए दबाव बनाने पर डुब्लीकेट बिल बिना भेट नम्बर का बिल थमाया जिसका सीरियल नम्बर 770 अंकित है और मोबाईल नम्बर 9534319400 अंकित है। ख़रीदे गए कपड़ो को जाँच की गयी तो बिलकुल ही नकली पाया गया।
*हेरा फेरी के चक्कर में बुरे फंसे व्यपारी*
कहावत है कि चोर चोरी से जाय पर हेरा फेरी से न जाय। यही कहावत चरितार्थ हो गयी कि डिडेक्टिव एजेंसी के अधिकारी के द्वारा सहरसा में की गयी छापेमारी की खबर पा कर व्यापारी संजय अग्रवाल ने जाँच अधिकारियो के द्वारा खरीदी गयी कपड़ो का बिल की छाया को फार कर फेक दिया । जब पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी तो बालाजी हैंडलूम के मालिक संजय अग्रवाल मोका देखते ही फरार हो गया । हालांकि पुलिस ने उस  बिल बुक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। जाँच अधिकारी राजेश भारती में कहा की इस तरह के कार्यो से कम्पनी के उत्पादों की  गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगता है बल्कि राज्य सरकार को कडोडो रुपये के राजश्व की क्षति होती है। और साथ ही गरीब उपभोगताओं का आर्थिक शोसन होता है। गुणवत्ताहीन कपडे पहनने से स्वस्थ्य पर भी बुरा असर होता है।  जाँच टीम आपरेशन एंजॉर्ज रमन कुमार ने आम उपभोगताओं से अपील किया कि जब भी ख़रीदे तो पक्की रसीद अवश्य ले , इससे आपको नकली सामान नही देगा और आप ठगने से बचेंगे। जाँच टीम में कलकत्ता के ऑलवेज डिटेक्टिव सर्विसेस प्रा लि के डायरेक्टर राजेश भारती,टीम आपरेशन एंजॉर्ज रमन कुमार, जाँच अधिकारी सुसांतु सेन , एस एम पाल के साथ कंपनी के तरफ से शिकायतकर्ता संजय कुमार सामिल थे।
*कहते है मुरलीगंज थानाध्यक्ष*
इस संदर्भ में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधि संजय कुमार एवं जाँच टीम के अधिकारी के द्वारा बालाजी हैंडलूम के मालिक संजय अग्रवाल के खिलाप थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। मामले की बारीकी से जाँच की जा रही है।