सारण जिला जदयू अध्यक्ष  द्वारा आहूत ईद मिलन से बढ़ा भाईचारे का पैगाम 
बनियापुर (सारण) 
सारण जिला जनता दल यू के तत्वधान में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू के निवास स्थान बनियापुर प्रखंड के पैगम्बर पुर गांव में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री आलम ने आपसी एकता एवं विकसित बिहार की खुशहाली की कामना की। मौके पर जदयू वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईद मिलन एक आपसी मोहब्बत और भाईचारे का प्रतीक है।अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि ईद मिलन हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। मौके पर पूर्व विधान परिषद श्री बनारस सिंह, सुनील सिंह, केश्वर नट, चंद्रभूषण पंडित, शिवनारायण सिंह, युवा नेता मुन्नू बाबू, जदयू के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा, मो अमीन, मकबूल हुसैन, मो फिरोज, तथा जिला महागठबंधन के तमाम नेता उपस्थित हुए और एक दूसरे को बधाई दी।