
सारण/मशरक:मशरक थाना क्षेत्र के रेलवे पुल घोघारी नदी के पास एक युवक पैर फिसलने से नदी में डुबकर गहरे पानी में चले जाने पर खोजने के लिए एनडीआरएफ टीम की मदद से उसे काफी खोजबीन के बाद 24 घंटे के बाद खोज निकाला गया।यह मामला है मशरक प्रखंड के चैनपुर गांव निवासी स्व. रामाधार सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह का,जो घोघारी नदी के रेल पुल से घर जा रहें थे,वहीं उनका पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये।सोमवार की शाम एनडीआरएफ की टीम के साथ बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा ने काफी खोजबीन शुरू की,लेकिन अंधेरा हो जाने और पानी ज्यादा होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई और मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ टीम के साथ आस-पड़ोस के युवाओं की टीम रंजन सिंह,अमर सिंह, कुंदन सिंह,अन्टू सिंह की अगुवाई में नदी के पानी में उतरी और काफी खोजबीन के बाद गहरे पानी में डूबे युवक के शव को बरामद किया गया।शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।शव को पानी से निकाल कर थाना पुलिस द्वारा थाना परिसर में लाने पर मृतक के गांव और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।भीड़ को देखते हुए थाना पुलिस की टीम चौकस दिखी।मौके पर अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह,इस्पेक्टर बालेश्वर राय,तरैया थाना, इसुआपुर,गौरा ओपी प्रभारी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए,वहीं जिले से दंगा नियंत्रण वाहन भी थाना पर पहुंच गया।मृत युवक की शादी कुछ ही साल पहले गोपालबाड़ी गांव में रमेश सिंह के यहां हुई थी।वह एक भाई था और उसके दो छोटे छोटे लड़के हैं।मृतक बेहद ही गरीब परिवार से है और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था,जिससे उसके परिवार के सामने भरण-पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है।मृतक की पत्नी दहाड़ मार-मार कर रो-रो कर कह रही है कि अब उसका और उसके बच्चे का क्या होगा ? मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को बिहार सरकार के आपदा विभाग से नियमानुसार सरकारी मुवाअजा दिया जाएगा।




Recent Comments