मढ़ौरा सोनारपट्टी से अपराधी ने बाइक का डिक्की तोड़कर आभूषण उड़ाया, सीसी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय सोनारपट्टी मे स्थित आरएसपी ज्वेलर्स से अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर आभूषण से भरा बैग उड़ा लिया । मिली जानकारी के अनुसार सोनारपट्टी स्थित सोना चांदी व्यावसायी रामधनी प्रसाद सोनी मंगलवार देर संध्या लगभग साढ़े सात बजे के आसपास अपनी दुकान को बंद कर रहा था । दूकान से आभूषण का बैग सामने खड़ी अपनी बाइक की डिक्की में रखकर अपने दूकान का ताला बंद कर रहा था । तभी एक अपराधी डिक्की को तोड़कर आभूषण का थैला लेकर पैदल ही निकल गया । अपराधी अभी कुछ दूर ही निकला था तभी पीछे से एक प्लसर बाइक से पहुचें दूसरे अपराधी ने पहले अपराधी को बाइक पर बैठाकर भाग निकला । जानकारी होने पर दुकानदार ने हल्ला मचाया लेकिन तब तक अपराधी भागने में सफल हो गये थे । लूटी गई आभूषण की कीमत दो लाख के करीब बताई गई है । अपराधियों का करामात आसपास के दूकानों मे लगे सीसी कैमरा में दर्ज हुआ है । मौके पर पहुंचे पुलिस एसआई श्री चरण राम ने सीसी कैमरा के फूटेज से अपराधियों के पहचान में जूट गई है ।




Recent Comments