
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला फुटबॉल बालक वर्ग में सारण तो बालिका वर्ग में ग्रीन इलेवन बनी विजेता
छपरा : जिला प्रशासन सारण द्वारा हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला खेल फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला सारण ने पूर्णिया को 1- 0 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । पूर्णिया उपविजेता हुआ। ट्रॉफी के साथ विजेता टीम को 18 हजार जबकि उपविजेता टीम को आउटडोर खेल कोषांग सोनपुर मेला की ओर से इनामी राशि दी गई । बालिका वर्ग में बिहार ग्रीन 11 ने बिहार ब्लू 11 टीम को ट्राई ब्रेकर में 4 – 3 के अंतर से पराजित किया । विजेता एव उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ क्रमशः 10 हजार एवं 7 हजार की इनामी राशि दी गई । खिलाड़ियों को प्रभारी पदाधिकारी आउटडोर कार्यक्रम सोनपुर मेला सह रजिस्ट्रार सोनपुर अनवर आलम , महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा , जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने पुरस्कृत किया। मौके पर इवेंट मैनेजर डॉ राजेश शुभांगी , फुटबॉल प्रतियोगिता संयोजक सुजीत कुमार , सारण जिला शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह , श्यामदेव सिंह , पंकज चौहान , मृत्युंजय सिंह , सुनील कुमार सिंह सहित अन्य थे।




Recent Comments