
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा, सारण:मढ़ौरा में इस वर्ष इस्कॉन की ओर से पहली बार भव्य ‘जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मढ़ौरा के महाबीर भवन में प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की गई।यह धार्मिक आयोजन आगामी 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 01:30 बजे से रथ यात्रा का शुभारंभ गढ़देवी मंदिर से होगा। यात्रा सोनार पट्टी से होते हुए, पुल पार करेगी और रेलवे स्टेशन रोड की ओर जाएगी। इसके बाद यह गोला मंडी से गुजरते हुए वापस महावीर भवन पर संपन्न होगी।इस महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से जगह-जगह भगवान जगन्नाथ पर पुष्प वर्षा, आरती, भोग और माला अर्पण का विशेष प्रबंध किया गया है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कीर्तन का आयोजन होगा। इस रथ यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ मिथिला, मुंबई, पटना, सिवान और गोपालगंज से भी भक्त सम्मिलित होंगे। इस्कॉन प्रतिनिधि धीर दशरथ दास के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस को भगवान जगन्नाथ के स्वरूप से परिचित कराना है। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, कुणाल सोनी, युवराज भास्कर, सुनील सिंह, अरुण सिंह, पप्पू सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।





Recent Comments