सारण/परसा-बिजली सब स्टेशन में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से बिधुत आपूर्ति की समस्या का निदान मंगलवार हो गया।इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता राकेश सिंह ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के अथक प्रयास से बिजली सब स्टेशन में पानी का दबाव रहने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल किया जा रहा है।मंगलवार को बिजली सब स्टेशन में कार्यरत कनीय अभियंता संतोष कुमार के उपस्तिथि में सभी फिडर में बिजली बहाल कराने की प्रयास शुरू हो गया।कनीय अभियंता ने कहा कि बाढ़ के कारण काफी टेक्निकल परेशानिया आ रही है।जिसको ध्यान में रखकर बिजली आपूर्ति के लिए कर्मी लगे है।बिजली आपूर्ति की खबर पर क्षेत्र में उपभोगताओं में खुशी का लहर देखा गया।मालूम हो कि बाढ़ की कहर के कारण बजली सब स्टेशन में पानी प्रवेश कर गया था।जिससे गत 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप था।