मांझी(सारण)। नए साल के प्रथम दिन को खुशनुमा बनाने के उद्देश्य से मांझी के राम घाट पर जबरदस्त चहल पहल रहा। अलग अलग झुंड में युवकों की टोली द्वारा पिकनिक मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया समूह द्वारा बनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।

मिलन समारोह में जदयू नेत्री माधवी सिंह अरविंद सिंह कृष्णा सिंह पहलवान रंजन शर्मा हीरालाल यादव ई सौरभ सन्नी पदमा सिंह सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर सन्त रामप्रिय दास ने सन्त पतइया बाबा को कम्बल व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर गायक दिवाकर सिंह ने अपनी गीतों से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। अध्यक्षता समूह संचालक मनोज कुमार सिंह तथा संचालन शिक्षक विजेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर आयोजित लिट्टी चोखा भोज में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।