जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के मौके पर मुखिया संगम बाबा ने कहा- बेसहारा व असहायों की मदद करना पुण्य का कामइसुआपुर ( सारण ) : नये साल के मौके पर जहाँ लोग अपने घरों में पूरे परिवार के साथ खुशियाँ मना रहे थे वहीं इसुआपुर के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा अपने पंचायत व प्रखंड के बेसहारा-असहाय बुजुर्गों व विधवाओं को मिठाईयाँ खिलाकर और उन्हें कम्बल देकर उनके साथ अपनी खुशियां बाँट रहे थे । वहीं बुधवार को सुबह से हीं इसुआपुर स्थित संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीङ इक्कठ्ठा हो गई थी ।वहीं प्रत्येक नववर्ष की भाँति इस साल भी नये साल के मौके पर इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष सह संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के निदेशक संगम बाबा ने अपने संगम एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से 1050 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया । वहीं हजारों की संख्या में प्रखंड व पंचायत से आये बुजुर्ग-असहाय, विधवा औरतों को मिठाईयाँ खिलाकर उनके साथ नये साल का जश्न भी मनाया ।

वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा की बेसहारा व असहायों की मदद करना सबसे बङा पुण्य का काम है और मानवता यही कहता है की समाज के हर वर्ग के लोगों को भी उनकी मदद के लिये आगे आना चाहिये ।

वहीं मौके पर म० सलाउद्दीन, डा० चन्द्रदेव गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार राय, गुड्डू शेख, गजेन्द्र राय, ध्रुप राय, अमीत सिंह, माना सिंह, सोनालाल माँझी, उपेन्द्र राय, चंदन गुप्ता, पंकज बाबा, राहुल सिंह, सौरभ सिंह, नितेश सिंह, विकास बाबा, अमन सिंह, बिरेन्द्र साह, अभिषेक गिरि, बिट्टू राम, विक्की गिरि, आफताब अली, मोजम्मील हुसैन, सुनील शास्त्री, अमीत गुप्ता, दिलिप राय, अजहर शेख, समीमुल्लाह अंसारी, अभिषेक गुप्ता, पंकज सोनी, संतोष गुप्ता, म० नीजू, विकास शर्मा, विजय राम, प्रीतम प्यारे, कालीचरण साह, अनुज सिंह, विकास गिरि, मेराज अंसारी, टुन्नू सिंह, पप्पू राय, जलालूद्दिन अंसारी, टुण्डा नट, वरुण राय, मैनूद्दीन साईं, सोनू श्रीवास्तव समेत सैकड़ों युवाओं ने मिलकर कम्बल वितरण का कार्यक्रम सफल बनाया ।