नई सीडीपीओ बनेंगी प्रीति

दारौदा (सिवान) : दारौंदा सीडीपीओ का प्रभार अब प्रीति कुमारी संभालेंगी। प्रशासनिक आदेश के आलोक में प्रीति कुमारी को दारौंदा का नया सीडीपीओ बनाया गया है। वर्तमान प्रभारी सीडीपीओ उषा रानी मिश्रा प्रीति कुमारी को प्रभार सौपेंगी। पिछले छह माह से चल रहे उलटफेर में दारौंदा सीडीपीओ का प्रभार कई लोगों को मिला। 21 फरवरी को बसंतपुर की सीडीपीओ उषा रानी मिश्रा को दारौंदा का अतिरिक्त प्रभार मिला था, लेकिनसरकार ने अब प्रीति कुमारी को दारौंदा का सीडीपीओ बनाया है।

साभार : परवेज अख्तर , सिवान