​Θ बेतिया :– अभाविप के नगर मंत्री राजन पासवान व नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने नगर के हरिवाटिका चौक पर गोपालगंज से गिरफ्तार हुए लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट धनुराजा उर्फ़ बेदार बख्त जो एनएसयूआई कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष है, उसके विरोध में अभाविप के नगर मंत्री राजन पासवान व नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस  उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
              प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर्यन अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह से गोपालगंज में एनएसयूआई का कार्यकरता आतंकवादी संलिप्ता में लिप्त पाये गये,ईश्कि जितनी निंदा की जाये कम है। अपने काल से ही कांग्रेस पार्टी का आतंकवादियों के साथ गठजोड़ रहा है। जिस तरह से आतंकवादियों को अपने पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद देते है।जो निंदनीय है। परिषद के छात्र नेता राहुल पांडे व नगर मंत्री राजन पासवान ने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देना कांग्रेस का पुराना रिश्ता रहा है। 
नगर सह मंत्री सुनील पासवान ने कहा कि जो जो कांग्रेस में शामिल आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए क्योंकि यह रहते तो हमारे देश में लेकिन  गुण किसी और देश का गाते हैं। मौके पर परिषद के किशन कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, शशि कुमार ,भरत कुमार ,उपेंद्र कुमार, विकी कुमार , मंजे लाल, गोलू कुमार, धीरज कुमार,प्रिंस देवानंद , रुपेश कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, अनुराग पांडे ,नवनीत मिश्रा, रवि कुमार, बृज बिहारी कुमार , शशि भूषण तिवारी ,उपेंद्र कुमार, भारत भूषण तिवारी, नितेश कुमार, गोविंद कुमार ,मुरारी कुमार आदि कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रति रोष व्यक्त किया॥