सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार ने दम तोड़ा

लकड़ी नबीगंज (सिवान) : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार को अतुल बस की चपेट में आकर गांव के ही भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी मौत पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने श्रीकांत सिंह ने गोरेयाकोठी थाने में आवेदन देकर अतुल बस के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं.43/19 दर्ज कराई है। बताया जाता है कि भोला सिंह अपने साइकिल से साईं मंदिर के पास पहुंचे थे तभी अतुल बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देख उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में शीतलपुर समीप उनकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

साभार : परवेज अख्तर , सिवान