
डीजल-पेट्रोल के दामों मेंं लगातार वृद्धि से नाराज NSUI के सदस्यों ने पेट्रोलियम मंत्री का किया पुतला दहन
इसुआपुर (सारण) : प्रखंड में NSUI ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करके विरोध पर्दशन किया ।लगातार प्रतिदिन पेट्रोल और डीज़ल के दामो में हो रहे बढ़ोतरी के खिलाफ ये पुतला दहन किया गया।NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी जी बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन आज बिल्कुल NDA की सरकार नाकाम दिख रही है।मोदी जी सिर्फ जुमलेबाजी करते है,लोगो को बेवकूफ बनाते है।पेट्रोल के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है,आम आदमी के पॉकेट पे ग्रहण लगाया जा रहा है,पेट्रोल के दाम तो बढ़ा रहे है लेकिन आमदनी को नही बढ़ाया जा रहे है।जिसके चलते आम आदमी को खर्चा प्रतिदिन बढ़ रही है लेकिन आमदनी रुकी हुई है।आने वाला चुनाव में जनता इस सरकार को जरूर सबक सिखाएगी।इस मौके पर पानापुर NSUI के प्रखंड अध्यक्ष रोहित महतो,सनी कुमार, रितिक कुमार,जयप्रकाश ठाकुर,जीउत कुमार, रविरंजन यादव,पवन यादव,रंजीत कुमार,पंकज कुमार ,दीपक कुमार इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments