बेतिया – गौनाहा:– *फर्जी नर्सिंग होम में अप्रेशन करते दो फर्जी डॉक्टरों को पकड किया पुलिस के हवाले*

न्यूज इनपुट प. चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* फर्जी नर्सिंग होम संचालन को लेकर कमर कसी चिकित्सा विभाग के पदाधिकारीयों को शुक्रवार के दिन एक बडी सफलता हाथ लगी हैं । सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया बाजार स्थित अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले दो तथाकथित डॉक्टरों को गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल के सर्जन डॉ एम कमरुज्जमां ने एक महिला का अप्रेशन करते हुऐ रंगे हाथ पकड सहोदरा पुलिस के हवाले किया हैं ।
गुप्त सुचना के अधार पर कि गई छापेमारी में उक्त दोनो फर्जी डॉक्टर एक महिला का अप्रेशन करते हुऐ गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल के सर्जन के हत्थे चढ़े है ।
पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना के बड़हिया संग्रामपुर निवासी संजीव कुमार एवं दूसरा मानपुर थाना के चकरसन निवासी अजय कुमार यादव को डॉ एम कमरुज्जमां ने सर्जरी करते हुए पकड़कर सहोदरा पुलिस को सूचना दिया । सुचना पाकर पहुंची सहोदरा पुलिस बल के सहयोग से उक्त डॉक्टरों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां पुछताछ व कागजात देखने पर पता चला कि दोनो डॉक्टर फर्जी तरीके से उक्त महिला की सर्जरी कर रहे थे ।
सिविल सर्जन लक्ष्मीनारायण सिंह ने बताया कि पकडे गये फर्जी नर्सिंग होम संचालको के उपर एफआईआर दर्ज कराई गई है ।
गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल के सर्जन डाॅ एम कमरूलजामा ने बताया कि गुप्त सुचना व विभागीय आदेश पर की गई छापेमारी में दोनो डॉक्टर को एक महिला के सर्जरी करने के वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया है । कागजात के जांचोपरांत दोनो के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनो को पुलिस कस्टडी में रखा गया हैं सर्जन के आवेदन के अधार पर दोनो डॉक्टरों के उपर एफआईआर दर्ज किया जा रहा हैं अहले सुबह दोनो को जेल भेज दिया जाऐगा ।