
मांझी। यूपी-बिहार को जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु के एप्रोच सड़क पर हुई दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।जिन्हें आनन-फानन में समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के देखरेख में मांझी पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है बताया जाता है कि दो दिशाओं से तेज गति से दो बाइक सवार आ रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए ।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों में मेंथवलिया निवासी राजा कुमार प्रसाद तथा असहनी के रितेश कुमार राम बताए जाते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिंताजनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।




Recent Comments