परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. रामगढ़ पंचायत की मुखिया रेनू शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने के संबंध में सीओ को पत्र लिखा है. पत्र में कोढिंया पोखरा के जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही गयी है. गांव के कमलेश नारायण सिंह द्वारा लगभग सात बीघा जमीन पर अतिक्रमण करने की बात कही गयी है. पत्र में जमीन का उपयोग बाबा महेंद्रनाथ धाम पर रहने वाले अनाथ और रोगियों की मृत्यु पश्चात दफनाने की बात कही गयी है. सीओ इंद्रवंश राय ने कहा कि आवेदन मिला है. कर्मचारी व सीआई से जांच करायी जाएगी.
——————–