सारण :ट्रेन से गिरकर अखबार एजेंट की मौत से परिजनों पर टूटा गिर पड़ा दुःख का पहाड़, बूढ़े बाप की लाठी टूटी तो विधवा पत्नी को बच्चो की परवरिश की चिंता

इसुआपुर . थाना क्षेत्र के गंगोई गांव के अखबार एजेंट संजीव कुमार सिंह की मृत्यु ट्रेन से गिरकर हो गई .वे गोपालगंज में एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद ट्रेन से घर लौट रहे थे .उन्हें शामकौरिया रेलवे स्टेशन उतरना था .लेकिन उन्हें नींद लग गई थी .जब नींद खुली तो वे दो स्टेशन आगे चले गए थे और ट्रेन तेजपुरवां हाल्ट से खुल चुकी थी.

वे हड़बड़ा कर चलती ट्रेन से उतरने लगे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए. हलांकि सुबह में स्थानीय लोगों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा तो मढ़ौरा पुलिस को घटना की सूचना दी .पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाईल फोन से मिले नंबर पर परिजनों को सूचित किया .गांव वालों ने लाश को घर लाया तो गांव में कोहराम मच गया.

45 बर्षीय मृतक की पत्नी पुनम देवी लाश पर दहाड़ें मारकर रो रहीं थीं. सात बर्षीया बेटी सृष्टि ,चार बर्षीया सिमरन तथा डेढ़ बर्ष के बेटे की परवरिस तथा पढ़ाई की चिन्ता विधवा मां को सता रही है. 80 बर्षीय पिता शिव कुमार सिंह को गहरा सदमा लगा है.