शादी में किया योग-प्राणायाम व रक्तदान, दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
वरिष्ट फोटोग्राफर कमल नागर के पुत्र की षादी में किया 21 यूनिट रक्तदान
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर “बारां, 30 जून। सुबह जल्दी उठते ही बाराती व मेहमानाें ने योग प्राणायाम और फिर रक्तदान किया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ दुल्हा-दुल्हन ने मय बारात के जिला अस्पताल जाकर पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रौच्चार के बीच सभी परम्परागत रस्मों व रिवाजों को निभाते हुए दुल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर जीवन साथी बने। गुरूवार को लीक से हटकर हुई यह शादी शहर में चर्चा का विषय रही।
यह सब हुआ शहर के वरिष्ट फोटोग्राफर कमल नागर के सुपुत्र अखिलेष के परिणय उत्सव में। सामाजिक सरोकार से जुड़े नागर ने अस्पताल रोड स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मषाला के एसी हाॅल में शादी के कार्यक्रमों के बीच रक्तदान षिविर लगाया। जिसमें दुल्हा-दुल्हन की मौजूदगी में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान सवा सौ लोगों ने पौधारोपण व रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरे। इससे पहले सुबह यहीं पर सभी मेहमानों ने योग प्राणायाम किया। इसके बाद दुल्हा अखिलेष व दुल्हन अंजली मय घराती व बाराती बैंडबाजों के साथ राजकीय जिला अस्तपाल के ब्लड बैंक परिसर में पहुंचे। जहां डाॅ. वीरेश बेरिवाल, डाॅ. केके कतियाल, डाॅ. वीनू कतियाल व डाॅ. सुमित परूथी की मौजूदगी में मय ट्री गार्ड के बादाम व चीकू के पौधे रोपे। इसमें बादाम के पौधे से पौश्टिकता का संदेश व चीकू के पौधे से जीवन में हमेषा मिठास घुली रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, अग्रवाल महिला जाग्रति संगठन की संयोजक मंजू गर्ग, वरिश्ठ नागरिक धन्नालाल नागर, कौशलकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
दिन मेें हुई शादी की मांगलिक रष्मों के साथ दुल्हे के पिता कमल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता व समस्त जीव व मानव कल्याणार्थ रक्तदान महादान का संदेष देते हुए 11-11000 कलेंडर व पोस्टर छपवाए। जिनका विमोचन पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया से कराकर उन्हें सभी मेहमानों को वितरित किया। गौरतलब है कि फोटोग्राफर नागर अब तक पिछले 11 वर्शों से लगातार रक्तदान व पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।




Recent Comments