सारण :रौजा मे चला अतिक्रमणकारिंयो के विरुद्ध अभियान
#*************************************#
डोरीगंज
“””””””””
सदर प्रखण्ड के पश्चिमी रौजा गाँव मे सड़क किनारे गैरमजरुआ जमीन पर कब्जा जमाए लोगो के खिलाफ अभियान चलाया गया ।
जिसमे सड़क किनारे गैरमजरुआ जमीन पर गाँव के दिनेश राय एवं दिलीप राय द्वारा बनाए गए बाऊड्री वाल को सदर सी ओ के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल की उपस्थिति मे तोड़वाया गया ।
सदर सी ओ विजय कुमार सिंह ने बताया की इन लोगो के खिलाफ लोक शिकायत से प्राप्त आवेदन के आलोक मे कार्यवाई की गयी है ।इस प्रकार से सड़क किनारें या किसी भी प्रकार से गैरमजरुआ जमीन पर कब्जा जमाए लोगों पर कार्यवाई की जाएगी एवं अभियान चलाकर उन सभी जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ।





Recent Comments