सिवान: दारौंदा की वर्तमान बीडीओ रीता कुमारी होंगी
—————————————-
दैनिक खोज खबर के लिए दारौंदा से रविन्द्र कु० गुप्ता की रिपोर्ट।
—————————————-
सिवान:- बिहार सरकार के उपसचिव महेन्द्र भगत के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना संख्या 315815/30.06.2017 में सूबे के 137 बीडीओ का तबादला कर दिया गया है।ये ऐसे बीडीओ थे जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था।जारी की गयी अधिसूचना में रीता कुमारी दारौंदा की नये बीडीओ होंगी।जारी की गयी अधिसूचना में इन्हें तत्काल अपने नव पदस्थापित जगह पर योगदान सुनिश्चित करना है।जुलाई का वेतन इन्हें नव पदस्थापित जगह से ही मिलेगा।जिनके पदस्थापना की जगह नहीं दी गयी है ।उनको विभाग में योगदान करने का आदेश हैं।




Recent Comments