28 से 30 दिसम्बर तक लगेगा नियोजन कैंप

छपरा 26 दिसम्बर। श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में सारण प्रमंडल, अन्तर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 28 दिसम्बर को, जिला नियोजनालय सिवान में 29 दिसम्बर को तथा गोपालगंज जिला नियोजनालय में 30 दिसम्बर को 11 बजे पूर्वाह्न से 04 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैंप में शिव शक्ति बायो टेक्नोलाजी लिमिटेड मुजफ्फरपुर के द्वारा 25 सेल्फ रिपरजेन्टेटिव तथा 05 कृषि पदाधिकारी का चयन किया जायेगा। नियोजन कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनलय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माघ्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु सम्पर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।