अवैध वसूली के मामले में एक गिरफ्तार 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर की थाना बयाना पुलिस ने माँ कैलादेवी के झील के मेला में वाहन पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूल कर श्रद्धालुओं से जबरन अवैध वसूली करने के एक मामले में सहायक उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने चन्द्रभान गुर्जर निवासी कनावर थाना बयाना को गिरफतार किया है।