माँझी(सारण)। सरस्वती पूजा के अवसर पर मेहंदी गंज गांव स्थित देवी मन्दिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। गायक रमेश सजल की टीम द्वारा प्रस्तुत देवी गीतों पर श्रोता रात भर झूमते रहे। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन युवा नेता राणा प्रताम उर्फ डब्ल्यु सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। गायक सजल कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया तथा दर्शकों को ठुमका लगाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अतिथियों को टोपी एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा सिंह पहलवान राहुल गुप्ता मदन यादव भरत प्रसाद कृष्णा चौधरी तथा विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। मंच संचालन विजेन्द्र तिवारी।शिक्षक।ने किया।