डेढ़ लाख की चरस के साथ मैरवा पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार

– आरोपित के उपर मैरवा, नौतन, दरौली, गुठनी सहित धनौती ओपी में दर्ज है मामलें

✍परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा. मैरवा पुलिस ने हत्या समेत कई मामलों में शामिल एक अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर मैरवा धाम से गिरफ्तार कर लिया. अपराधी के पास से डेढ़ सौ ग्राम चरस भी बरामद किया गया. जिसकी बाजार में डेढ़ लाख के करीब कीमत आंकी जा रही है. उक्त अपराधी के विरुद्ध मैरवा, दरौली, नौतन, गुठनी सहित विभिन्न थानों में हत्या, लूट सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज है. गिरफ्तार अपराधी गुठनी थाना क्षेत्र के डरैली मठिया निवासी मनोज गुप्ता बताया जाता है. गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास पिछले सात वर्षों से रहा है. वह मैरवा धाम पर अपने रिश्तेदार के यहां रहकर तस्करी का कारोबार कर रहा था. उसके विरुद्ध कांड संख्या 338/19 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मैरवा धाम के दरौली मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. इस पर हत्या, लूट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. हालांकि वह एक महीने पूर्व में ही जेल से छूट कर आया था. जो अवैध कारोबार कर रहा था.
इन थानों में दर्ज है मामला
अपराधिक ईतिहास
मैरवा थाना कांड संख्या 125 / 13, दिनांक – 30.06.2013, धारा- 394 भा.द.वि
– मैरवा थाना कांड सं. 119 / 15, दिनांक – 25.08.2015, धारा- 302/120 (बी)/34 भादवि एंव 27 आर्सएक्ट
– मैरवा थाना कांड सं. 141 / 15, दिनांक-16.09.2015, धारा-25 (1-बी) ए/26 /35 आर्सएक्ट एंव 414 भादवि
– धनौती ओपी थाना कांड सं- 35/13, दिनांक-02.04.2013, धारा-25 (1-बी)ए/26/ 35 आर्सएक्ट
– असांव थाना कांड सं- 12/13, दिनांक- 14.02.13, धारा-392 भादवि
– दरौली थाना कांड सं- 20/13, दिनांक- 08.02.13, धारा-392 भादवि
– नौतन थाना कांड सं. – 35/13, दिनांक-06.03.13, धारा- 302/34 भादवि एवं 27 आर्सएक्ट
– गुठनी थाना कांड सं- 132/13, दिनांक -27.03.13, धारा-394 भादवि