बेतिया – लौरिया:– नीमा मेडिकल एशोसिएशन ने मानव श्रृंखला में फर्स्ट ऐड की स्टॉल लगाया
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प चम्पारण बिहार:–
मानव श्रृंखला के निर्माण में लगे लोगों में यदि अचानक किसी की तबीयत गड़बड़ा जाए तो उसका इलाज तत्काल हो ,इसकी व्यवस्था भी नीमा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में लौरिया में आधा दर्जन जगहों पर फर्स्ट ऐड की ब्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी ।इधर कतार में खड़े दो दर्जन लोगों ने भी अपना ब्लडप्रेशर , वजन,एनीमिया की जाँच कराई । इधर नीमा के चिकिसक कतारों में लगे मानव बलों पर लगातार निगरानी करते रहे कि कहीं किसी को कोई परेशानी हो तो उसका शीघ्र आकस्मिक इलाज किया जा सके । इस बावत डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हमारा एशोसिएशन भी मानव श्रृंखला को सफल बनाने अपनी सहभागिता निभाई है,साथही हमसब भी दहेजप्रथा व बालविवाह के खिलाफ हैं ।




Recent Comments