समाजसेवी कमल देव तिवारी ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन:प्रखण्ड क्षेत्र के रामगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी कमलदेव तिवारी ने फीता काट कर किया। दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का प्रतीक है गांव में होने वाला कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि आज एक ही शामियाने के नीचे बैठ कर संगीत का आनंद ले रहे ग्रामीणों में आपसी सद्भाव व भाईचारा देखने को मिल रही है। लोगों को चाहिए कि ऐसा आयोजन हमेशा हो जिससे की हर तबका के लोग आपस मे बैठ कर आयोजन का लुत्फ उठा सके। कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की बाल लीला का गायकी के माध्यम से वर्णन किया गया। हमे भी मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवनी का स्मरण करना चाहिए । भगवान ने अपने माता को दिए बचन को निभाया तो माँ जानकी ने अपने पत्नी धर्म को तो लक्ष्मण ने अपने भाई का धर्म निभाया। हम लोगों को भी अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। आज भी हमने गांव की संस्कृति की पहचान अगर दिखने को कहीं मिलती है त वह है गांव में होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम। जहां छोटे बड़े हर कोई एक साथ ढोल मंजीरे की ताल पर अपनी कला का प्रदर्शन कर एक दूसरे का दिल जीत लेते हैं।
आश्रम के दौरान विष्णु ओझा ने एक से एक बढ़कर संगीत प्रस्तुत किया ।इस मौके पर विनय तिवारी आशुतोष तिवारी नमूना पासवान टिंकू तिवारी राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments